सृजन कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों ने शिक्षकों ने रक्त देकर दिया ‘रक्तदान-महादान’ का संदेश

सृजन कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ ने रक्त देकर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। चेयरमैन ने ऐसे आयोजन करते रहने की प्रतिबद्धता जताई।

Nov 6, 2023 - 09:02
 0
सृजन कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों ने शिक्षकों ने रक्त देकर दिया ‘रक्तदान-महादान’ का संदेश
सृजन कॉलेज में रक्तदान करते युवक और मौजूद स्टाफ और बैंक के पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सृजन कॉलेज में ब्लड बैंक एवं एच.डी.एफ.सी. बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने रक्त देकर रक्तदान-महादान का संदेश दिया।

150

इस दौरान सृजन कॉलेज के चेयरमैन अनिल झालानी ने कहा कि संस्था ऐसे प्रेरक आयोजन करती रहती है। इसका सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस दौरान विद्यार्थियों को रक्तदान करने का महत्व बताया गया और इससे जुड़ी भ्रांतियां भी दूर की गईं।

500
200

शिविर के आखिर में ब्लड बैंक की ओर से सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. जिंदल यादव, समन्वयक निसर्ग दुबे, मनीष, प्रफुल्ल, ताहिरा खान सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।