साड़ी कॉम्प्लेक्स को लेकर विधायक काश्यप से मिले व्यवसायी, शहर में 3-4 स्थानों में से उपयुक्त के चयन पर हुई चर्चा

साड़ी व्यवसायियों ने रतलाम शहर में साड़ी कॉम्प्लेक्स की आवश्यकता जताई है। इस पर विधायक चेतन्य काश्यप ने उन्हें आवश्यक कार्रवाई जल्द शुरू करने के लिए आश्वस्त किया।

Apr 18, 2023 - 23:29
 0
साड़ी कॉम्प्लेक्स को लेकर विधायक काश्यप से मिले व्यवसायी, शहर में 3-4 स्थानों में से उपयुक्त के चयन पर हुई चर्चा
साड़ी कॉम्प्लेक्स की आवश्यकता पर विधायक काश्यप से चर्चा करते व्यापारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम शहर में साड़ी कॉम्प्लेक्स के संबंध में साड़ी व्यवसाय से जुड़े व्यापारी विधायक चेतन्य काश्यप से मिले। व्यापारियों ने शहर में जल्द उनके लिए कॉम्प्लेक्स निर्माण कराए जाने की मांग रखी।विधायक काश्यप ने व्यवसायियों से हुई विस्तृत चर्चा में बताया कि साड़ी कॉम्प्लेक्स के लिए शहर में तीन से चार स्थान देखे गए हैं। उनमें से उपयुक्त स्थान तय कर जल्द इसकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विधायक काश्यप द्वारा साड़ी कॉम्प्लेक्स के संबंध में पूर्व में भी प्रशासन के साथ शहर में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर कॉम्प्लेक्स के मान से उचित स्थान की उपलब्धता को देखा गया था। काश्यप से चर्चा के दौरान अध्यक्ष जयंतीलाल डांगी, संरक्षक सुरेश बरमेचा, कोषाध्यक्ष रोहित रूनवाल, सचिव राजेश भंडारी, कार्यकारिणी सदस्य अरुण चपड़ोद, सचिन कांसवा, बंटी दख, अनिल कोठारी आदि उपस्थित रहे।

150

500
200

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।