कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने गरबा पंडालों में पहुंचकर किए मातारानी के दर्शन, कसारा बाजार में बालिकाओं ने तलवार के साथ किए गरबे

कैबिनेट मंत्री द्वारा शहर के गरबा पंडालों में पहुंच कर माता की आराधना की जा रही है। उन्होंने इस दौरान गरबा करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित किया।

Oct 9, 2024 - 23:42
 0
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने गरबा पंडालों में पहुंचकर किए मातारानी के दर्शन, कसारा बाजार में बालिकाओं ने तलवार के साथ किए गरबे
कसारा बाजार में अनूठा गरबा करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नवदुर्गा उत्सव अब चरम पर पहुंच गया है। रतलाम के विभिन्न गरबा पंडालों में साधिकाओं द्वारा आकर्षक गरबा किया गया। कसारा बाजार में बालिकाओं ने तलवार के साथ गरबा किया। इस दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने गरबा पंडाल में पहुंचकर मातारानी के दर्शन कर गरबा करने वाली बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया।

150

मंत्री चेतन्य काश्यप लक्ष्मी नगर, तेजा नगर, कसारा बाजार एवं मिड टाउन में आयोजित गरबे देखने पहुंचे। यहां आयोजन समितियों द्वारा उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मंत्री काश्यप ने गरबा पंडाल में उपस्थित साधिकाओं और क्षेत्रवासियों को संबोधित किया।

500
200

इस अवसर पर भाजपा के विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, राधेश्याम मारू, आशीष पंडित, जलज सांकला, राजेंद्र पोरवाल, रवि मीणा, बाबूसिंह, विजय कसेरा, शैलेष सोनी, हर्षित सिसौदिया, प्रतीक सिसौदिया, संजय कसेरा, सीमा कसेरा, हर्षिता, अक्षरा आदि मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।