मप्र के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का 29 दिसंबर को होगा भव्य नगर आगमन, मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार आ रहे रतलाम

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप पहली बार रतलाम आ रहे हैं। वे 29 दिसंबर को रतलाम पहुंचेंगे। उनके आगमन पर स्वागत रैली निकाली जाएगी।

Dec 27, 2023 - 21:34
Dec 27, 2023 - 21:35
 0
मप्र के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का 29 दिसंबर को होगा भव्य नगर आगमन, मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार आ रहे रतलाम
चेतन्य काश्यप, कैबिनेट मंत्री- मप्र शासन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद चेतन्य काश्यप 29 दिसंबर (शुक्रवार) को पहली बार रतलाम आएंगे। काश्यप दोपहर 12:15 बजे सातरुंडा से रतलाम जिले में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सालाखेड़ी से रतलाम शहर में उनका प्रवेश होगा। उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नाहरपुरा से भव्य स्वागत रैली निकाली जाएगी।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि स्वागत रैली नाहरपुरा से प्रारम्भ हो डालूमोदी बाजार, गणेश देवरी, धानमंडी, शहर सराय होते हुए महाराणा प्रताप चौक सैलाना बस स्टैंड से होते हुए श्री राम मंदिर, सज्जन मिल से भारत माता चौराहा अलकापुरी पहुंचकर समापन होगा। रैली के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर कैबिनेट मंत्री काश्यप का स्वागत किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला और मंडल तथा मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदगण ने कार्यकर्ताओं तथा आमजन से काश्यप का मंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत करने की अपील की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।