मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया अभिवादन, सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मप्र सरकार ने दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। मंत्री चेतन्य काश्यप ने सपत्नीक अपने विवास पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिवादन कर बधाई दी।

Dec 14, 2025 - 23:09
 0
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया अभिवादन, सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर दी बधाई
मंत्री चेतन्य काश्यप व उनकी पत्नी नीता काश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप के श्यामला हिल्स स्थित निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंत्री काश्यप ने सपत्नीक तिलक कर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। काश्यप दंपती ने सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की दो वर्ष की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।