आओ हम भी ज्ञापित करें धन्यवाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन सौगातों के लिए धन्यवाद देने जरूर आएं- विधायक चेतन्य काश्यप

भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने रतलामवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत और उन्हें धन्यवाद देने के लिए सभा में आने का आह्वान किया है।

Nov 4, 2023 - 10:00
 0
आओ हम भी ज्ञापित करें धन्यवाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन सौगातों के लिए धन्यवाद देने जरूर आएं- विधायक चेतन्य काश्यप
चेतन्य काश्यप, भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक, रतलाम शहर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । देश के शस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर (शनिवार) को रतलाम आ रहे हैं। वे दोपहर 1 बजे बंजली में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ आमजन से अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत, सत्कार एवं उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए आने का आह्वान किया है।

काश्यप ने सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में रतलाम के विकास की आधारशिला रखी है, जो कि एटलेन एक्सप्रेस-वे समीप स्थित है। यह रतलाम को देश और दुनिया में स्थापित करने में सहायक है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को देश व दुनिया में उच्च स्थान पर पहुंचाया है, इसलिए उनके अभिवादन हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कृतज्ञता व्यक्त करें।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।