करियर / अवसर : प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 19 जनवरी को, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन, ऑनलाइन करना होगा पंजीयन

आप करियर को लेकर चिंतित हैं तो यह खबर आपके लिए उपयोगी है। जानिए- आप कहां और कैसे अपना भविष्य संवार सकते हैं।

Jan 10, 2023 - 19:54
 0
करियर / अवसर : प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 19 जनवरी को, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन, ऑनलाइन करना होगा पंजीयन
प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 19 जनवरी को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 19  जनवरी को शासकीय आईटीआई रतलाम में आयोजित किया जाएगा। मेले में आईटीआई के विभिन्न ट्रेड्स में रतलाम तथा रतलाम के बाहर की कम्पनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

आईटीआई प्राचार्य यू. पी. अहिरवार ने बताया कक्षा 10वीं उत्तीर्ण आवेदक भी मेले में सम्मिलित हो सकते हैं। कम्पनियां महिला व पुरुष दोनों उम्मीदवारों का चयन करेंगी। अप्रेंटिशिप में स्टायफण्ड भी मिलेगा। ऑनलाइन पंजीयन लिंक https://forms-gle/nwHQJC4TnSkPrj1x5 पर समस्त पात्र आवेदक पंजीयन कर सकते हैं।

आयोजन दिवस पर अपने मूल प्रमाण पत्रों, बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर 19 जनवरी को सुबह 10.00 बजे आईटीआई परिसर में उपस्थित हो सकते हैं। कम्पनी द्वारा भर्ती अपनी शर्त पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय समस्त जानकारी कम्पनी से स्वयं प्राप्त करें। मेले में प्रतिभागिता के लिए आवेदक को कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।