GOOD NEWS ! चेतन्य काश्यप फाउंडेशन इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक लाने वाली प्रतिभाओं का करेगा सम्मान

कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी या इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आगामी माह में सम्मानित किया जाएगा।

Jun 10, 2024 - 00:31
 0
GOOD NEWS ! चेतन्य काश्यप फाउंडेशन इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक लाने वाली प्रतिभाओं का करेगा सम्मान
चेतन्य काश्यप का प्रतिभा सम्मान समारोह आगामी माह में होगा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थी सम्मानित होंगे। समारोह आगामी माह में आयोजित होगा।

यह निर्णय फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति की बैठक में लिया गया। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके हैं। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

काफी उत्साहजनक रहे नतीजे- मंत्री काश्यप

समारोह में सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिवर्षानुसार इस बार भी अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मान स्वरूप पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं मंत्री काश्यप ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे काफी उत्साहजनक रहे हैं। कई विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। बैठक में आयोजन समिति के शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, महेंद्र नाहर, मनोज शर्मा एवं आनंद जैन उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।