चुनाव प्रचार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रतलाम जिले के ताल में, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे और सभा लेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 मई को रतलाम जिले के ताल में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे और सभी को भी संबोधित करेंगे।

May 6, 2024 - 08:02
May 6, 2024 - 08:14
 0
चुनाव प्रचार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रतलाम जिले के ताल में, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे और सभा लेंगे
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री- मप्र।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उज्जैन-आलोट लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 06 मई को चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं। वे यहां भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में रोड शो करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि ताल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रोड शो सुबह 10.00 बजे आरंभ होगा, जो प्रमुख मार्गों से होकर आलोट नाका पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो जाएगा। रोड शो एवं सभा में मुख्यमंत्री के साथ सांसद प्रत्याशी फिरोजिया, आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी कानसिंह चौहान एवं विधानसभा संयोजक नंदनराज जैन भी उपस्थित रहेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।