CM शिवराज सिंह चौहान ने जिले के 1 लाख 73 हजार किसानों के बैंक खातों में 34 करोड़ से अधिक राशि अंतरित की

रीवा में आयोजित एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किसानों के खातों में करोड़ों रुपए अंतरित किए। इस दौरान हितग्राहितों को भू-अधिकार अभिलेख भी प्रदान किए गए।

May 19, 2022 - 11:26
 0
CM शिवराज सिंह चौहान ने जिले के 1 लाख 73 हजार किसानों के बैंक खातों में 34 करोड़ से अधिक राशि अंतरित की
किसान कल्याण योजना की राशि अंतरण समारोह का रीवा से लाइव प्रसारण देखते कलेक्टर नरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य।

स्वामित्व योजना में भूखंडधारियों को अधिकार अभिलेख प्रदान किए गए, ग्रामीण क्षैत्र के विद्यार्थियों को मूंग वितरण

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भर के किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि अंतरित की। उन्होंने रतलाम जिले के 1 लाख 73 हजार 499 किसान परिवारों को चौथी किस्त तथा वर्ष 2022-23 की प्रथम किस्त सहित कुल 34 करोड़ 69 लाख रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की।

मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश के रीवा से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रदेशभर से वर्चुअली जुड़े थे। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा स्वामित्व योजना के हितग्राही भूखंड धारियों को आबादी भूमि के अधिकार अभिलेख भी प्रदान किए गए। रतलाम जिले के 191 गांवों के 41 हजार 342 भूखंडधारियों को अधिकार अभिलेख प्राप्त हुए। इस दौरान रतलाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण विधायक, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े, अपर कलेक्टर एम.एल आर्य, अभिषेक गहलोत, बद्रीलाल चौधरी, हरिराम शाह, रामसिंह सिसौदिया, ललित पालीवाल आदि उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को मूंग वितरण का किया शुभारंभ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम से उद्बोधन को देखा सुना गया। कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण विधायक द्वारा ग्रामीण क्षैत्र के स्कूली विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन योजना अन्तर्गत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत निःशुल्क मूंग वितरण का शुभारम्भ भी किया गया। विद्यार्थियों को मूंग के पैकेट वितरित किए गए। विधायक ने कहा- कि राज्य शासन ने सभी वर्गों के लिए योजनाएं संचालित की हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सर्वांगीण विकास का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा लगातार आमजन को सौगातें दी जा रही हैं।

इन्हें मिले अधिकार अभिलेख

कार्यक्रम में विद्याबाई, रामप्रसाद, मनोज, नानू राम, राम बिहारी बाई, सज्जन बाई, फारुख खान, अजीज खान, दूले सिंह, रतनलाल, कौशल्या बाई आदि हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख प्रदान किए गए। संचालन आशीष दशोत्तर द्वारा किया गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।