MP में प्रशासनिक फेरबदल ! 24 अफसर हुए इधर-उधर, कई जिलों के कलेक्टर बदले, देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

मप्र के कई जिलों के कलेक्टर बदल गए हैं। हटाए गए अधिकारियों को अन्य विभागों में जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Sep 30, 2025 - 22:38
Sep 30, 2025 - 23:03
 0
MP में प्रशासनिक फेरबदल ! 24 अफसर हुए इधर-उधर, कई जिलों के कलेक्टर बदले, देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिली
आईएएस अधिकारियों के तबादले।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश सासन ने प्रदेश के 24 आईएस अफसरों की तबादला सूची जारी की है। सूची में कई जिलों के कलेक्टरों के दायित्व बदले गए हैं। जबलपुर की एडीएम मिशा सिंह को रतलाम का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अब लोक निर्माण विभाग में फर सचिव होंगे।

प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का आदेश मंगलवार को देर शाम आया। निवाड़ी लेक्टर लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड़ को मुरैना कलेक्टर, नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटेल को सिवनी, रीवा कलेक्टर नीतू माथुर आलीराजपुर जिले में भेजा गया है। नगर निगम भोपाल के आयुक्त हरेंद्र नारायण को छिंदवाड़ा जिला, नगरीय प्रशासन विकास के अपर आयुक्त को भिंड कलेक्टर, जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन की सचिव जमुना भिड़े निवाड़ी कलेक्टर एवं विमुक्त घुमंतु वं अर्द्धघुमंतु जनजाति भोपाल के संचालक नीरज कुमार वशिष्ठ को पांढुर्णा कलेक्टर बनाया गया है। राजस्व विभाग की अपर आयुक्त ऊषा परमार पन्ना कलेक्टर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव शिवरज सिंह वर्मा को भोपाल संभाग का आयुक्त बनाया गया है।

इनके पास नहीं रहेगा जिला

कई कलेक्टर से जिले की जिम्मेदीर लेकर अन्य विभागों में अपर सचिव अन्य पदों पर पदस्थ किया गया है। इसमें छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह नगरीय विकास एवं आवास विभाग में अपर कलेक्टर, डिंडोरी कलेक्टर नेहा मारव्या सिंह विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु जनजाति विभाग की संचालक, भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव, सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला मप्र शासन के राजस्व विभाग में उप सचिव, आलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर मप्र पर्यटन विकास बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक बनाए गए हैं। पांढुर्णा कलेक्टर अजय देव शर्मा प्रदेश के राजस्व विभाग में उप सचिव होंगे। उनके पास अतिरिक्त सचिव तथा भू-संसाधन प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभाव भी रहेगा। सिवनी की कलेक्टर संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम आयुक्त तथा मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. भोपाल की अपर प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।