नियुक्ति / मनोनयन ! कांग्रेस ने मप्र के 71 जिला और शहर अध्यक्षों का किया ऐलान, 2028 में प्रदेश को कांग्रेस की सरकार देने का किया वादा

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के 71 जिलों और शहरों में नए अध्यक्ष घोषित किए। देखें पूरी लिस्ट और जानें राजनीतिक असर।

Aug 16, 2025 - 23:11
Aug 17, 2025 - 03:25
 0
नियुक्ति / मनोनयन ! कांग्रेस ने मप्र के 71 जिला और शहर अध्यक्षों का किया ऐलान, 2028 में प्रदेश को कांग्रेस की सरकार देने का किया वादा
मप्र कांग्रेस के अध्यक्षों की घोषणा।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश के 71 जिला और शहर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इस सूची को संगठन, सृजन अभियान का हिस्सा बताया गया है। दावा है कि अध्यक्षों का ऐलान मंथन, चिंतन की प्रक्रियाओं को पार करते हुए किया गया है। इस सूची पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 2028 में प्रदेश को कांग्रेस की सरकार देने का वादा किया है।

अध्यक्षों की सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी हुई है। इसमें कई विधायकों को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची को प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने X हैंडल पर साझा किया। उन्होंने मध्यप्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पटवारी के अनुसार कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूर्ण हुए #संगठन_सृजन_अभियान मंथन/चिंतन की प्रक्रियाओं को पार करते हुए अब संगठन की जिम्मेदारियों तक आ पहुंचा है। आगे की यात्रा भी निर्णायक है।

नए अध्यक्षों से किया यह आह्वान

उन्होंने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों से अपेक्षा कि है कि हमें जनहित के जुटे रहना है। राजनीतिक अत्याचार का विरोध करना है। युवा, किसान, दलित, आदिवासी, महिलाओं की खास चिंता करना है। हमें मिलकर जननायक राहुल गांधी जी के हाथ मजबूत करना है। अपने अथक परिश्रम से हर सपने को, हर संकल्प को, हर लक्ष्य को भी साकार करना है।

प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि हमारे साझा प्रयास मप्र में कांग्रेस के विचार और संस्कार को नया विस्तार देंगे। संगठन को नई और मजबूत जमीन देंगे! 2028 में मप्र को कांग्रेस की सरकार देंगे।

इन्हें मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।