यही तो संस्कार हैं : पूर्व धर्मस्व मंत्री पं. मोतीलाल दवे के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित, बुजुर्गों से समस्याएं जानीं, युवाओं से किया संवाद

रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह डिंडोर एक संस्कारित युवा की तरह पूर्वजों तथा बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क कर रहे हैं। वे युवाओं से संवाद भी कर रहे हैं।

Oct 31, 2023 - 08:31
 0
यही तो संस्कार हैं : पूर्व धर्मस्व मंत्री पं. मोतीलाल दवे के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित, बुजुर्गों से समस्याएं जानीं, युवाओं से किया संवाद
कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह डिंडोर का ग्रामीण इलाकों में स्वागत किया गया।

रतलाम ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर को मिल रहा आशीर्वाद

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर को गांव-गांव में जीत का आशीर्वाद मिल रहा है। सोमवार को मप्र शासन के पूर्व धर्मस्व मंत्री पं. मोतीलाल दवे की पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंच पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क की शुरुआत की। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान केलों से तौला गया। फूल मालाओं, ढोल-ढमाकों के साथ स्वागत हुआ।

प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर पार्टी जिलाध्यक्ष ग्रामीण कैलाश पटेल, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ भाबर, सत्यनारायण चौधरी, राजवीर सिंह, सतपाल जाट, सूरज जाट, उदयलाल, देवेंद्रसिंह सेजावता आदि के साथ सबसे पहले उंडवा गांव पहुंचे। यहां पर प्रत्याशी डिंडोर ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और उनकी समस्याएं भी जानीं। युवाओं से संवाद किया। ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।

खारी गांव में जनपद सदस्य धरम गामड़, पूर्व सरपंच रूपसिंह भाबर, देवीलाला जाट, ब्लॉक अध्यक्ष दथरथ भाबर सहित ग्रामीणों ने साफा बांधकर और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रत्याशी डिंडोर ने कमलपाड़ा, चरवा, हल्दूपाड़ा, छायन, भेरूपाड़ा, मूंगथली, गुर्जरपाड़ा, मऊड़ीपाड़ा, ईमलीपाड़ा, सोलंकीपाड़ा, भैंसाखादन, वडलीपाड़ा, कोयलावट, बोरपानी, पलास, हिम्मतगढ़ में जनसंपर्क किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।