मीसाबंदी व गणेश ट्रांसपोर्ट के संचालक श्यामसुंदर राठौड़ का निधन, परिवार ने कराया नेत्रदान, दो दृष्टिहीनों को मिलेगी रोशनी
कांग्रेस नेता भेरूलाल राठौड़ के पित और मीसाबंदी ट्रांसपोर्ट संचालक श्यामसुंदर राठौड़ का निधन हो गया। परिजन ने उनके नेत्रदान करा कर मानवीय सेवा का संकल्प दोहराया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्व. नंदकिशोर राठौड़ के पुत्र एवं गणेश ट्रांसपोर्ट के संचालक मीसाबंदी श्यामसुंदर राठौड़ का बुधवार को निधन हो गया। वे करीब 92 वर्ष के थे। दिवंगत राठौड़ का अंतिम संस्कार त्रिवेणी मुक्तिधाम पर किया गया। मुखाग्नि बेटे भेरूलाल और भरतलाल ने दी।
दिवंगत श्यामसुंदर राठौड़ स्व. चिमनलाल व स्व. बद्रीलाल राठौड़ के भाई, स्व. नारायण राठौड़ के ताऊ, कांग्रेस नेता भेरूलाल एवं भरतलाल के पिता, नरेंद्र के चाचा, ललित, कुणाल, कुलदीप एवं गौतम के दादा थे। अंतिम विदाई से पहले दिवंगत राठौड़ को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यह नजारा देख कर परिजन और क्षेत्रवासी भावुक हो गए।
अंतिम विदाई के दौरान महापौर प्रहलाद पटे, समाजसेवी गोविंद काकानी, कांग्रेस नेता राकेश झालानी, विमल छिपानी, आशीष पालीवाल, प्रभाकांत उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, समाजसेवी, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
परिवार ने कराए नेत्रदान
निधन के पश्चात भेरूलाल एवं भरतलाल राठौड़ ने गोपाल राठौड़ पतरावाला, राजेन्द्र चौहान की प्रेरणा से श्यामसुंदर राठौड़ के नेत्रदान की इच्छा जताई।
ये भी पढ़ें
नेत्रदान के दौरान हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, गिरधारीलाल वर्धानी, नवनीत मेहता, सुशील मीनु माथुर, गोपाल राठौड़ पतरावाला, चंद्रशेखर परिहार, चेतन चौहान, राकेश पारगी, दीपक, सुभाष चौहान, कैलाशचंद्र जमादार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नेत्रदान और देहदान का किया आह्वान
नेत्रम संस्था एवम डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में संचालित शासकीय नेत्र बैंक की ओर से परोपकारी परिवारों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके मानवीय योगदान के प्रति आभार भी व्यक्त किया। साथ ही देहदान एवं नेत्रदान की महत्ता पर बल देते हुए जनजागरूकता अभियान को और अधिक गति देने का संकल्प दोहराया और इसके लिए दूसरों से भी आगे आने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें







