पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस, शक्कर, खाद्य तेल और बिजली के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, महंगाई का पुतला फूंका, भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए

रतलाम में महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने रैली निकालकर पुतला फूंका। पेट्रोल-डीजल, गैस और खाद्य वस्तुओं के बढ़ते दामों पर केंद्र-प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस, शक्कर, खाद्य तेल और बिजली के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, महंगाई का पुतला फूंका, भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए
कांग्रेस ने रतलाम में महंगाई का पुतला जलाया और रैली निकाली।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । त्योहारों के बीच बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस, शक्कर, गुड़, खाद्य तेल सहित आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर के सामने से रैली निकाली, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कस्तूरबा नगर चौराहे पहुंची। यहां महंगाई के प्रतीकात्मक पुतले का दहन कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के भाव कम करो”, “शक्कर-गुड़ के भाव कम करो”, “नरेंद्र मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी”, “मोहन यादव तेरी तानाशाही नहीं चलेगी”, “भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद” औरराष्ट्रीय कांग्रेस जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान है, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने और सरकार को जगाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने यह प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें

ब्लॉक कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

महंगाई के विरोध में रविवार शाम 5 बजे ब्लॉक कांग्रेस क्रमांक-2 द्वारा हाट रोड स्थित हनुमान मंदिर पर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन भी किया गया। यज्ञ के बाद कार्यकर्ताओं ने हाथ की चौकी से रैली निकाली। रैली के दौरान ऑटो में माइक के माध्यम से महंगाई डायन खाए जात है” गीत बजाकर लोगों का ध्यान बढ़ती महंगाई की ओर आकर्षित किया गया।

प्रदर्शन में ये हुए शामिल

प्रदर्शन में पूर्व महापौर पारस सकलेचा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, रजनीकांत व्यास, कविता महावर, सतीश पुरोहित, शैलेंद्र सिंह अठाना, प्रदीप राठौड़, इकराम इक्का बेलूत, सुजीत उपाध्याय, विजय उपाध्याय, रमेश पोरवाल, हरविंदर सिंह, साकिर खान, वीरपाल सिंह, सलीम टेलर, राजू जलवानी, किशनलाल गोसर, सीताराम बैरागी, राधा प्रजापत, इकरार चौधरी, हेमंत नेका, रोहित मीणा, मनोज खोईवाल, विजय पंड्या, आर्यन खान, शाकिर अंसारी, पतंजलि जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।