विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयास से मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल स्वीकृत, 16.63 करोड़ रुपए की आएगी लागत

रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल स्वीकृत हुआ है। इस पर 16 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आएगी।

Mar 14, 2023 - 01:36
Mar 14, 2023 - 01:36
 0
विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयास से मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल स्वीकृत, 16.63 करोड़ रुपए की आएगी लागत
क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत स्वीकृत हुआ

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य सरकार से रतलाम को चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत रतलाम मेडिकल कॉलेज परिसर में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल स्वीकृत हुआ है। 16 करोड़ 63 लाख की लागत से अस्पताल भवन का निर्माण होगा।

भाजपा के मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा एवं विनोद यादव ने बताया विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा किए गए प्रयासों से रतलाम को एक सौगात मिली है। क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल भवन निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। 50 बिस्तरीय इस अस्पताल में 2 ओ.टी., 2 आई.सी.यू. और लिफ्ट की सुविधा भी रहेगी। गंभीर हालत में आने वाले हृदय रोग एवं दुर्घटनाग्रस्त सहित अन्य बिमारियों के मरीजों को यहाँ तत्काल बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

पदाधिकारीद्वय के अनुसार विधायक काश्यप रतलाम को यह सुविधा दिलाने के लिए काफी समय से प्रयासरत रहे हैं। उनके द्वारा निरंतर पत्राचार के अलावा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी से इसकी मांग भी की जाती रही है। यह सौगात रतलाम के स्वास्थ्य जगत के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।