स्वतंत्रता दिवस से पहले 12 अगस्त को BJYM निकालेगा तिरंगा वाहन रैली, प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप होंगे शामिल
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा 12 अगस्त को रतलाम में तिरंगा वाहन रैली निकालेगा। महलवाड़ा से शुरू होने वाली रैली भारत माता उद्यान पहुंचेगी, जहां भारत माता की आरती होगी।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी के नेतृत्व में होगा आयोजन
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) द्वारा 12 अगस्त (बुधवार) को रतलाम में तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान के संदेश के साथ आयोजित होने वाली इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और नागरिक शामिल होंगे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने बताया कि तिरंगा वाहन रैली का शुभारंभ बुधवार को प्रातः 11 बजे महलवाड़ा से होगा। रैली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप तथा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
महलवाड़ा से प्रारंभ होने वाली तिरंगा वाहन रैली रतलाम शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। रैली का समापन अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान में होगा। यहां भारत माता की आरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें
अधिक संख्या में शामिल होने का किया आह्वान
भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनी ने वरिष्ठजनों, भाजपा पदाधिकारियों, भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सभी एकजुट होकर इस आयोजन का हिस्सा बनें और तिरंगा वाहन रैली को भव्य एवं सफल बनाएं। भाजयुमो द्वारा रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ आयोजन में सहभागिता करने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें






