‘चंद्रयान – 3’ की सफलता के लिए श्री मातृ विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने की प्रार्थना, प्राचार्य बोले- विश्व में लहराएगा भारत के नाम का परचम

श्री मातृ विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की।

Aug 22, 2023 - 15:02
Aug 22, 2023 - 15:18
 0
‘चंद्रयान – 3’ की सफलता के लिए श्री मातृ विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने की प्रार्थना, प्राचार्य बोले- विश्व में लहराएगा भारत के नाम का परचम
चंद्रयान 3 की सफलता के लिए श्री मातृ विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने प्रार्थना की।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री अरविंद मार्ग स्थित श्रीमातृ विद्या मंदिर (ओरो आश्रम, रतलाम) में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने ‘चंद्रयान – 3’ की सफलता के लिए भारत माता, श्री अरविन्द व श्री माँ से प्रार्थना की।

प्रारंभ में प्राचार्य लोकेंद्र सिंह सिसौदिया ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि- चंद्रयान - 3 की सफलता हमारे देश के गौरव को बढ़ाएगी और विश्व में भारत के नाम का परचम लहराएगा। इस मौके पर शिक्षिका विशाखा सूबेदार, हिमांशी डबरिया और जय मण्डवार ने चंद्रयान - 3 पर बनाए गए मॉडल छात्र-छात्राओं को दिखाकर उसके संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

विद्यालय स्टाफ सहित विद्यार्थियों ने "हमें वीर योद्धा बना" प्रार्थना का पाठ कर इस अभियान की सफलता हेतु प्रार्थना की। आभार प्रदर्शन समिति सदस्य राघवेन्द्र तंवर ने किया। इस मौके पर शिक्षा समिति व आश्रम परिवार के सुजानमल रतनपुरा, सतीश पंड्या, यशपाल तंवर, आशीष शर्मा, करुणा तंवर आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।