श्री धर्मदास गण परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सभा 20 अप्रैल को रतलाम में, मप्र सहित कई राज्यों के सदस्य होंगे शामिल

श्री धर्मदास गण परिषद की पहली साधारण सभा रतलाम में होने जा रही है। इसमें थांदला में होने वाले वीर बहुमान कार्यक्रम सहित अन्य आयोजनों की कार्य योजना बनेगी।

Apr 19, 2025 - 11:49
Apr 19, 2025 - 11:50
 0
श्री धर्मदास गण परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सभा 20 अप्रैल को रतलाम में, मप्र सहित कई राज्यों के सदस्य होंगे शामिल
श्री धर्मदास गण परिषद की पहली साधारण सभा 20 अप्रैल को रतलाम में।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धर्मदास गण परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली सभा 20 अप्रैल को रतलाम में होगी। इस सभा में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आगामी दिनों में होने वाले आयोजनों की रूपरेखा तय की जाएगी। सभा में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र आदि प्रांतों के गण परिषद पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे।

धर्मदासगण परिषद के महामंत्री शैलेष पीपाड़ा ने बताया कि परिषद की पहली सभा कल 20 अप्रैल रविवार को दोपहर 1.30 बजे सैलाना रोड स्थित होटल श्रीजी पैलेस पर होगी। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत भंसाली करेंगे। स सभा में मुख्य रूप से आगामी 29 अप्रैल को थांदला में होने जा रहे वीर परिवार के बहुमान कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी।

सभा में पूज्य आचार्य भगवंत की जन्म शताब्दी के द्वितीय वर्ष की कार्ययोजना की समीक्षा भी की जाएगी। इसले अलावा बच्चों के लिए लगाए जाने वाले ग्रीष्मकालीन बाल संस्कार एवं शिक्षण शिविर सहित स्वधर्मी सहयोग योजना और अन्य विषयों पर भी चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।