विश्व दिव्यांग्य दिवस पर हुई जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता, 6 विकासखंड के 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग, पुरस्कार मिले तो खिले चेहरे

विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला शिक्षा केंद्र द्वारा खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। स्पर्धा में सफल रहे विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया।

Dec 15, 2023 - 14:46
 0
विश्व दिव्यांग्य दिवस पर हुई जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता, 6 विकासखंड के 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग, पुरस्कार मिले तो खिले चेहरे
विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित खेल कूद स्पर्धा के पुरस्कृत विद्यार्थियों के साथ पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी व अन्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्व दिव्यांग दिवस के तहत जिला शिक्षा केंद्र रतलाम द्वारा जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छह विकासखंडों के कुल 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सफल रहे विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर विजेताओं के चेहरे खिल गए। 

स्पर्धा का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी एवं विशेष अतिथि रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मनीष शर्मा रहे। अध्यक्षता सामाजिक न्याय विभाग की जिला अधिकारी संध्या शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजनन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा केंद्र रतलाम के जिला परियोजना समन्वयक एम. एल. सांसरी, सहायक जिला परियोजना समन्वयक मुकेश राठौर, लतीफ खान, विवेक नगर, प्रशांत अस्थाना, दिलावर सिंह हाड़ा, प्रकाश सोलंकी, हरिओम मावी, मदन दमानिया, अंबाराम बोस, राखी शर्मा, दीप्ति अग्रवाल, संदीप पटेल, संध्या जैन, अंजुम खान, रेखा राठौड़, दिलावर, राजेश स्वर्णकर, हरीश भिंडवाल, जगदीश शर्मा एवं अन्य ने किया। स्वागत भाषण सहायक परियोजना समन्वयक मुकेश राठौर ने दिया। इस मौके पर श्रवण बाधित बालिकाओं नम्रता, तान्या एवं दीक्षिता ने नृत्य एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

अतिथियों ने प्रदान किए पुरस्कार, मार्गदर्शन भी दिया

सहायक परियोजना समन्वयक राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में छह विकासखंडों के कुल 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन में 100 मीटर दौड़, चित्रकला, रंगोली, चम्मच रेस, गायन आदि प्रतियोगिताओं में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री कोठारी ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं को पूरी ऊर्जा एवं उत्साह के साथ बिना किसी  निराशा के आगे बढ़ने का आह्वान किया। अन्य अतिथियों ने भी छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया और शुभकामनाएं दी।

विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथि एवं रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा खेल प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र भारद्वाज ने पुरस्कार प्रदान किए। पूर्व गृह मंत्री कोठारी प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को अपनी तरफ से प्रोत्साहन पुरस्कार दिया। संचालन विकासखंड साक्षरता समन्वयक डॉ. रवीन्द्र उपाध्याय ने किया। आभार जिला परियोजना समन्वयक एम. एल. सांसरी ने किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।