रतलाम SP का बड़ा एक्शन: माणकचौक थाना प्रभारी लाइन अटैच, 14 प्रधान आरक्षकों के तबादले से महकमे में हड़कंप
रतलाम एसपी अमित कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माणकचौक थाना प्रभारी को लाइन अटैच करने के साथ ही 14 प्रधान आरक्षकों का तबादला भी कर दिया है। पढ़ें पूरी तबादला सूची।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एसपी अमित कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय सर्जरी की। कानून व्यवस्था में ढिलाई और हालिया घटनाओं की जांच में तकनीकी खामियों के चलते उन्होंने माणकचौक थाना प्रभारी (TI) पातिराम डावरे को लाइन अटैच कर दिया गया है। उन्होंने 14 प्रधान आरक्षकों के स्थानांतरण आदेश भी जारी किए हैं।
सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों कनेरी क्षेत्र में दो युवकों के शव मिलने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली और तकनीकी जांच में कमियां पाई गई थीं। इसी लापरवाही को आधार बनाते हुए टीआई डावरे पर गाज गिरी है। फिलहाल माणकचौक थाने में नए प्रभारी की नियुक्ति नहीं हुई है।
लापरवाही पर सजा, साफ-सुथरी छवि प्राथमिकता
एसपी अमित कुमार ने माणकचौक थाना प्रभारी को हटा कर यह संकेत दिया है कि लापरवाही किसी भी स्थिति में अक्षम्य है। पिछले दिनों नामली थाने में रेप के आरोपी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने पर वहां की प्रभारी गायत्री सोनी को भी उन्होंने लाइन अटैच कर दिया था। एसपी ने पुलिस व्यवस्था को सुधारने के लिए अब साफ-सुथरी छवि वालों को ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने को प्राथमिकता में लिया है।
ये भी पढ़ें
इन प्रधान आरक्षकों का हुआ तबादला





