दर्दनाक हादसा... रतलाम-बांसवाड़ा हाईवे पर डम्पर ने बाइक सवार तीन वर्षीय बालिका को रौंदा, एक गंभीर घायल

रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। एक डम्पर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जबकि तीन वर्षीय एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।

Jun 8, 2023 - 20:40
Jun 8, 2023 - 22:43
 0
दर्दनाक हादसा... रतलाम-बांसवाड़ा हाईवे पर डम्पर ने बाइक सवार तीन वर्षीय बालिका को रौंदा, एक गंभीर घायल
रतलाम जिले के धामनोद बायपास पर गंभीर हादसा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग पर गुरुवार को एक डम्पर और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल है। पुलिस ने डम्पर जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

हादसा धामनोद बायपास पर हुआ। हादसे में अज्ञात बाइक चालक गंभीर घायल हो गया जबकि तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ हटाकर यातायात सुचारु किया। पुलिस द्वारा डम्पर को जब्त कर लिया गया है। आरोपी चालक भी हिरासत में है।

एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस और पुलिस को सूचित कया। गंभीर घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।