रतलाम पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 कार्यवाहक प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों के तबादले

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने 42 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आरक्षित केंद्र से विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं इकाइयों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

रतलाम पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 कार्यवाहक प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों के तबादले
रतलाम के 42 पुलिसकर्मियों के तबादले।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अमित कुमार ने जिले के 42 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए। बुधवार को जारी आदेश के अनुसार संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश में आरक्षित केंद्र रतलाम से विभिन्न थाना क्षेत्रों और पुलिस इकाइयों में पदस्थापनाएं की गई हैं। प्रमुख रूप से थाना औद्योगिक क्षेत्र, स्टेशन रोड, माणकचौक, जावरा शहर, जावरा औद्योगिक क्षेत्र, नामली, आलोट, ताल, रावटी, सैलाना, यातायात, दीनदयाल नगर, पिपलौदा तथा अजाक सहित कई स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती में बदलाव किया गया है।

आदेश के तहत कार्यवाहक प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित कर्मचारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

किसे, कहां मिली जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें