आईटीआई रतलाम में विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राइव 27 सितम्बर को, 150 पदों पर की जाएगी विभिन्न पदों पर भर्ती

युवाओं को रोजगार देने के लिए 27 सितंबर को रतलाम स्थित शासकीय आईटीआई में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा।

Sep 23, 2022 - 11:58
 0
आईटीआई रतलाम में विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राइव 27 सितम्बर को, 150 पदों पर की जाएगी विभिन्न पदों पर भर्ती
विशेष प्लेसमेंट ड्राइव 27 सितंबर को रतलाम में।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रतलाम में एमआरएफ लिमिटेड दहेज प्लांट गुजरात द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए कम्पनी ट्रेनी हेतु प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। 27 सितम्बर को आयोजित ड्राइव में 150 पदों के लिए भर्ती होगी।

प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यू. पी. अहिरवार ने बताया कि प्लेसमेंड ड्राइव में न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की कोपा, डीजल मैकेनिक, कारपेंटर, प्लम्बर, वेल्डर आदि पदों के लिए भर्ती की जाएगी।  चयन के बाद प्रशिक्षणार्थियों को प्रथम वर्ष 12500 से 13000 हजार रुपए, द्वितीय वर्ष 14034 हजार रुपए, तृतीय वर्ष 15034 रुपए का सकल वेतन दिया जाएगा। आवेदक की उम्र 18 से 25 वर्ष होना अनिवार्य है।

मूल प्रमाण-पत्रों व बायोटाडा के साथ हों उपस्थित

भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी सभी मूल प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा के साथ 27 सितंबर को सुबह 9.30 बजे आईटीआई परिसर में उपस्थित रहें। कम्पनी द्वारा अपनी शर्तों के आधार पर भर्ती की जाएगी। साक्षात्कार के समय कम्पनी से समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करना होगी। प्लेसमेंट ड्राईव में प्रतियोगिता हेतु कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।