RDA में भी ‘भैया जी’ का भरोसा ! मनोहर पोरवाल अध्यक्ष, गोविंद काकानी और प्रवीण सोनी उपाध्यक्ष बने, समिति में दो महिलाओं को जगह, अन्य समाजों को भी साधा
रतलाम विकास प्राधिकरण में नई नियुक्तियां, मनोहर पोरवाल बने अध्यक्ष, गोविंद काकानी और प्रवीण सोनी उपाध्यक्ष। समिति में दो महिलाओं को भी स्थान।
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को व्यक्त किया आभार
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) में पदाधिकारियों की नियुक्तियों के साथ ही एक बार फिर ‘भैया जी’ फैक्टर साफ नजर आया। भाजपा नेता मनोहर पोरवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि गोविंद काकानी और प्रवीण सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पांच सदस्यीय समिति में दो महिलाओं को शामिल कर ‘नारी शक्ति अभिनंदन’ पर भी फोकस किया गया है।
मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बुधवार को रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) में नियुक्तियों को लेकर आदेश जारी कर दिया। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। यह आदेश मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा-40 के तहत जारी किया गया है, जो स्पष्ट रूप से बताता है कि यह एक नीतिगत और रणनीतिक निर्णय है।
अध्यक्ष पद के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे मनोहर पोरवाल बाजी मारने में सफल हुए। पोरवाल कैबिनेट मंत्री और रतलाम शहर विधायक चतन्य काश्यप के पसंदीदा हैं। आरडीए में पदाधिकारियों की नियुक्तियां करते समय जातिगत समीकरणों को भी ध्यान में रखा गया है। इसमें माहेश्वरी समाज से समाजसेवी गोविंद काकानी तथा स्वर्णकार समाज से प्रवीण सोनी को लिया गया है। इनमें से काकानी का नाम संघ परिवार से भी आगे बढ़ाया गया था जबकि सोनी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के करीबी माने जाते हैं।
ये भी पढ़ें
हर वर्ग को साधने का प्रयास
इनके अलावा सदस्यों के रूप में राजेंद्र सिंह गोयल को लेकर राजपूत समाज को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। वहीं धीरज व्यास को लेकर ब्राह्मण समाज को साधने का प्रयास किया गया है। ब्राह्मण समाज से ही राखी व्यास भी हैं लेकिन उन्हें नारी शक्ति अभिनंदन मिशन को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बनाया रहा है। इसी तरह किरण महावर को भी नारी शक्ति अभिनंदन मिशन का हिस्सा माना जा रहा है। शासन ने उन्हें सदस्य बनाकर आरक्षित वर्ग को भी साधने का प्रयास किया है। राजेंद्र मौर्य को भी सदस्य के रूप में आरडीए की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
सीएम मोहन यादव और मंत्री चेतन्य काश्यप का आभार जताया
नियुक्तियों की सूचना मिलते ही रतलाम भाजपा में हर्ष की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त अध्यक्ष पोरवाल ने भोपाल में एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। पोरवाल का मंत्री काश्यप और नीता काश्यप ने अपने भोपाल स्थित निवास पर स्वागत किया। इधर, रतलाम में विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर नवनियुक्त आरडीए उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी, सदस्य राजेन्द्र सिंह गोयल, राजेन्द्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर का स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां दी।
जश्न में ये रहे शामिल
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, भावना गुर्जर, विवेक शर्मा, आकाश खड़के, निखिल बोरीवाल, नगर निगम के नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, एमआईसी सदस्य रामू डाबी, महेश अग्रवाल, नितिन लोढ़ा, पार्षद योगेश पापटवाल, सुरेश पापटवाल, विपीन पोरवाल, मुबारिक शैरानी, डॉ. इमरान हुसैन, संदीप मौर्य, राजेन्द्र सोलंकी, संजय पांडेय, विपीन श्रीमाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें










