हिंदू जागरण मंच ने विधायक काश्यप का किया सम्मान, जिला जेल के कैदियों की कलाई पर बहनों से राखी बंधवाने की अनुमति दिलवाने का मामला

रक्षाबंधन पर्व पर जेल में निरुद्ध कैदियों को बहनों के हाथों से ही राखी बनवाने की अनुमति जारी करवाने को लेकर हिंदू जागरण मंच ने रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान किया। विधायक ने न्याय से जुड़े हर मामले में साथ देने के लिए आश्वस्त किया।

Aug 12, 2022 - 21:22
 0
हिंदू जागरण मंच ने विधायक काश्यप का किया सम्मान, जिला जेल के कैदियों की कलाई पर बहनों से राखी बंधवाने की अनुमति दिलवाने का मामला
विधायक चेतन्य काश्यप का स्वागत करते हिंदू जागरण मंच के सदस्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रक्षाबंधन पर्व पर जेल में बहनों को भाईयों की कलाई पर राखी बांधने की अनुमति दिलाने पर हिंदू जागरण मंच ने विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान किया। मंच के कार्यकर्ता बंदियों के परिजन की खुशी व्यक्त करने शुक्रवार को विधायक काश्यप के कार्यालय पहुंचे थे।

गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व पर जेल प्रशासन द्वारा लगी रोक का हवाला देते हुए स्थानीय जिला जेल के अमले द्वारा बहनों को जेल में निरुद्ध भाईयों को राखी बांधने की अनुमति नहीं दी थी। इसे लेकर बहनों और हिंदू संगठनों ने नाराजगी जाहिर की थी। मामला विधायक काश्यप के संज्ञान में आने पर उन्होंने सीएम हाउस और प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से बात कर मामला स्मरण करवाया था। इसके बाद बहनों से ही कैदी भाईयों की कलाई पर राखी बांधने की अनुमति जारी हुई थी। इसी के चलते शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता विधायक निवास पहुंचे और उनका स्वागत किया। 

यह भी देखें... धर्म-संस्कृति कैदियों को राखी नहीं बांधने दी तो बहनों ने कर दिया हंगामा, हिन्दू संगठन ने भी जताया आक्रोश, विधायक काश्यप ने सीएम व गृहमंत्री से की बात तो मिल गई अनुमति

'सही बात, समय पर सही व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी'

इस मौके पर विधायक काश्यप ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि न्याय से जुडे़ हर मामले में हक की आवाज उठाई जाएगी। हमारा प्रयास रहेगा कि सही बात, समय पर सही व्यक्ति तक पहुंचे और काम हो सके। सम्मान के दौरान मनोहर पड़ियार, राजेश कटारिया, महेश डोडियार, विनोद शर्मा, कुलदीप माहेश्वरी, कमलेश, राकेश, बलवीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।