Big announcement ! मप्र में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का सामान्य अवकाश रहेगा, पहले ऐच्छिक अवकाश घोषित हुआ था, श्रद्धालुओं ने खुशी व्यक्त की

मप्र सरकार ने प्रदेश में गणेश चतुर्थी के लिए सामान्य अवकाश घोषित किया है। इसकी अधिकारिक घोषणा कैबिनेट के निर्णय के बाद की गई है।

Aug 26, 2025 - 20:40
 0
Big announcement ! मप्र में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का सामान्य अवकाश रहेगा, पहले ऐच्छिक अवकाश घोषित हुआ था, श्रद्धालुओं ने खुशी व्यक्त की
गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त को सामान्य अवकाश रहेगा।
  • पहले गणेश चतुर्थी पर पहले ऐच्छिक अवकाश घोषित था
  • अब गणेश चतुर्थी पर एमपी में सामान्य अवकाश रहेगा
  • मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश शासन ने प्रदेश में 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी का अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश पूरे प्रदेश में सभी शासकीय और अशीसकीय विभागों पर लागू होगा। 

मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव सुभाष कुमार द्विवेदी के हस्ताक्षर से 26 अगस्त 2025 को एक आदेश जारी हुआ। इसमें बत्या गया है कि राज्य शासन द्वारा इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 21 दिसंबर, 2024 में आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में जारी आदेश के तहत 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। परंतु अब यह सामान्य अवकाश में बदल दिया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।