स्वच्छ भारत मिशन के तहत कलेक्टर गठित किए जिला स्तरीय दल, गांव के स्वच्छता कार्यों का करेंगे निरीक्षण

रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा 6 जिला स्तरीय दलों का गठन किया गया है। ये दल स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

Jun 21, 2023 - 22:01
 0
स्वच्छ भारत मिशन के तहत कलेक्टर गठित किए जिला स्तरीय दल, गांव के स्वच्छता कार्यों का करेंगे निरीक्षण
स्वच्छ भारत मिशन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला स्तरीय दल जिले के गांवों में किए गए स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा 6 दलों का गठन किया गया है। 

जानकारी के अनुसार गठित दल स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता रैंकिंग के लिए चयनित गांव में किए गए कार्यों का निरीक्षण करेंगेयह गांव स्वच्छता रैंकिंग के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले हैं। जिले की जनपद पंचायत आलोट के लिए गठित दल परियोजना अधिकारी सोहन सिंह ठाकुरपीसीओ दयाराम रिंडाबीसीएस मंगल चौहाननागेंद्र दीक्षित शामिल है। बाजना के लिए गठित दल में पन्नालाल फुलेरियाप्रकाश मालीडब्बू सिंह सिसौदियामोहन बामनियादर्शन दुबे शामिल है।

जावरा के लिए गठित दल में महेश चौबेखेमचंद मेहराअवध सिंह अहिरवार शामिल हैं। पिपलौदा के लिए गठित दल में डीएल कसेरानारायण सिंह मकवानामांगीलाल खराड़ीअंकुर पोरवालबलराम राठौरमलसिंह निनामा को लिया गया है। रतलाम के दल में संध्या मालवीयलक्ष्मण सिंह मीणाअजय व्यासरमेशचंद्र गणावाजगन्नाथ पोरवालनवीन सिंह शक्तावत शामिल हैं। सैलाना जनपद पंचायत के लिए गठित दल में पूजा पंवारबीएल मालवीयसूरत आरमेडा तथा आरएस परिहार शामिल है। सभी दलों को ग्राम आवंटित किए गए हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।