कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का किया सम्मान, नए सदस्य दम्पत्तियों का हुआ अभिनंदन

रतलाम में श्री परशुराम कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, वरिष्ठजनों एवं नए सदस्य दम्पत्तियों का सम्मान किया। समारोह में समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का किया सम्मान, नए सदस्य दम्पत्तियों का हुआ अभिनंदन
रतलाम । श्री परशुराम कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने प्रतिभावान विद्यार्थियों और वरिष्ठनों का किया सम्मान।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री परशुराम कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा समाज के प्रतिभावन विद्यार्थियों और 70 वर्ष व इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। इस मौके पर समाज के नए सदस्य दंपतियों का स्वागत-अभिनंदन भी किया गया। अतिथियों ने समाजजन से संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की शक्ति के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

सम्मान समारोह श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में आयोजित हुआ। अतिथि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अवधेश अवस्थी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका अवस्थी, सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, कौशल्या त्रिवेदी एवं शालिनी शुक्ला रहे। अध्यक्षता सतीश वाजपेयी ने की। समारोह का शुभारंभ राजश्री दुबे द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और फाल्गुनी दुबे के स्वागत गीत से हुआ। अध्यक्षता कर रहे सतीश वाजपेयी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ और शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया। समाज के अध्यक्ष कौशल किशोर द्विवेदी ने आयोजन की भूमिका बताई और संगठन को और अधिक शसक्त बनने पर जोर दिया।

ये प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

आयोजन में सम्मानित होने वाले प्रतिभावन विद्यार्थियों में आरव अग्निहोत्री, संजय अग्निहोत्री, मुदित पाठक, अलख अग्निहोत्री, आराध्या वाजपेयी, अक्षत वाजपेयी, फाल्गुनी दुबे, जोषवी दुबे, जीविका शुक्ला, प्रखर शर्मा, अनवी शुक्ला, राघव मिश्रा, शिया तिवारी, उत्कर्ष तिवारी तथा वरिष्ठजन में अजय अग्निहोत्री, सतीषचंद्र अग्निहोत्री, रमेशचंद्र शुक्ला, महेशचंद्र तिवारी, किरण अग्निहोत्री, मधुरलता अवस्थी, विमला शुक्ला, मीना अग्निहोत्री शामिल हैं। समाज के संगठन में शामिल हुए नए सदस्य दम्पतियों का भी स्वागत किया गया। सभी को शाल-श्रीफल एवं स्मृतिचिह्न प्रदान किया गया।

इन्होंने संबोधित किया

कार्यक्रम को अतिथि डॉ. अवधेश अवस्थी, प्रदीप उपाध्याय, कौशल्या त्रिवेदी, समाज की महिला इकाई अध्यक्ष रक्षा मिश्रा, शालिनी शुक्ला, संजयराज दुबे, सुभाष शर्मा आदि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने समाज की एकता पर बल दिया और हर आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की। संचालन डॉ. मुनीन्द्र दुबे एवं रामचंद्र पाठक ने किया। आभार पूर्णिमा तिवारी ने माना।