नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों को कलेक्टर का निर्देश, बेघर और बेसहारा लोगों को शीतलहर से बचाने के करें उपाय

बेसहरा और बेघर घरों को शीतलहर से बचाने के लिए कलेक्टर ने नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Jan 14, 2024 - 21:49
 0
नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों को कलेक्टर का निर्देश, बेघर और बेसहारा लोगों को शीतलहर से बचाने के करें उपाय
भास्कर लाक्षाकार, कलेक्टर- रतलाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी भास्कर लाक्षाकार ने बेघर तथा इसी प्रकार के व्यक्तियों को शीत लहर (शीतघात) के प्रकोप से बचाव के लिए नगरी निकायों तथा जनपद पंचायत को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के निर्देश भी दिए हैं।

कलेक्टर लाक्षाकार ने कहा है कि रतलाम जिले में आसपास के राज्य, जिलों से दैनिक मजदूरी कार्य हेतु अधिक संख्या में श्रमिकों का आना-जाना लगा रहता है। अधिकतर श्रमिक, भिक्षुक एवं निःशक्जन फुटपाथ तथा खुले क्षेत्रों में रहने से वर्तमान में जारी शीतलहर (शीतघात) के प्रभाव से उनके स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। साथ ही जनसमुदाय को शीत लहर (शीतघात) के प्रकोप से बचाव हेतु उचित व्यवस्था की जाना आवश्यक है।

150

कलेक्टर ने जिले की समस्त नगरीय निकायों व जनपद पंचायतों को निर्देशित किया है कि जारी शीतलहर को देखते हुए बेघर, प्रभावित लोगों को आश्रयगृहों, रैन बसेरा में स्थानांतरित किया जाए। ऐेसे स्थलों को चिह्नित किया जाए। जहाँ बेसहारा एवं बेघर श्रमिक व्यक्ति सड़क, मैदान, खुले क्षेत्रों में पाए जाने पर अलाव की व्यवस्था की जाए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, टैक्सी, ऑटो, मैजिक स्टैण्ड आदि सार्वजनिक वाहन स्थलों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की करने के निर्देश भी उन्होंने दिया है।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।