रतलाम: माहेश्वरी समाज की जय महेश कावड़ यात्रा 6 अगस्त को, सहस्त्रधारा अभिषेक के साथ महाप्रसादी भी होगी

श्री माहेश्वरी समाज 6 अगस्त को कांवड़ यात्रा निकालेगा। अभिषेक और महाप्रसादी भी होगी।

Aug 5, 2023 - 20:32
 0
रतलाम: माहेश्वरी समाज की जय महेश कावड़ यात्रा 6 अगस्त को, सहस्त्रधारा अभिषेक के साथ महाप्रसादी भी होगी
कांवड़ यात्रा (फाइल फोटो)

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर रतलाम माहेश्वरी समाज द्वारा जय महेश कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह 6 अगस्त को निकलेगी।

श्री माहेश्वरी समाज रतलाम के अध्यक्ष शैलेंद्र डागा एवं श्री रामबाग हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.एल. तापड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सुबह 9:00 बजे सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। यह विभिन्न मार्गों से होती हुई अमृत सागर स्थित श्री गढ़ कैलाश मंदिर के पास श्री राम भक्त हनुमान मंदिर पर पहुंचेगी। सुमधुर भजनों और बैंडबाजे के साथ निकलने वाली कांवड़ यात्रा के बाद कांवड़ यात्री रामबाग स्थित श्री चमत्कारी महादेव मंदिर पर सहस्त्रधारा अभिषेक करेंगे। इसके पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा। कांवड़ यात्रा में घुड़सवारों के साथ डीजे भी शामिल रहेगा। द्वादश ज्योर्तिलिंग की झांकी भी निकाली जाएगी।

इन्होंने की धर्मलाभ लेने की अपील 

श्री माहेश्वरी समाज रतलाम के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, श्री राम बाग हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष बी. एल. तापड़िया, सचिव नरेंद्र बाहेती, माधव काकानी, घनश्याम लोहिया, द्वारकादास भंसाली, राजेश गेलड़ा, आदित्य डागा, गोपाल राठी, आशीष मूंदड़ा, आशीष डागा, रितेश परवाल, पंकज गगरानी, आतिश परवाल, सीए गुंजन माहेश्वरी, राजेश मंडोवरा, कमलनयन राठी, जय मंत्री, सुनील लाठी, विनोद तोषनीवाल, पवन गेलड़ा, आशीष काबरा आदि ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।