श्री रामनवमी पर 10 हजार दीपों से होगी भगवान राम की महाआरती, वाराणसी के पंडित करेंगे आरती, भजन संध्या भी होगी

श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा श्री राम नवमी (17 अप्रैल) पर रतलाम के महलवाड़ा के सामने भगवान श्री राम की महाआरती की जाएगी।

Apr 12, 2024 - 00:53
 0
श्री रामनवमी पर 10 हजार दीपों से होगी भगवान राम की महाआरती, वाराणसी के पंडित करेंगे आरती, भजन संध्या भी होगी
श्री राम जन्मोत्सव समिति के सदस्य श्री राम नवमी पर होने वाली महाआरती के लिए आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री रामनवमी पर्व पर 17 अप्रैल को महलवाड़ा के सामने भगवान श्री राम की महाआरती होगी। इस दौरान देश के प्रसिद्ध संगीतकार और भजन गायक की मौजूदगी में 10 हजार दीपों से आरती की जाएगी। इस दौरान भजन संध्या का आयोजन भी होगा।

आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को को श्री राम जन्मोत्सव समिति ने कार्यक्रम स्थल महलवाड़ा व आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया। सदस्यों ने मंच निर्माण सहित अन्य तैयारियों के संबंध में चर्चा कर रूपरेखा तय की। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद रतलाम में एक बार फिर ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन होने जा रहा है।

150

समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी ने बताया कि महाआरती में वाराणसी के पंडित उपस्थित रहकर प्रभु की आरती करेंगे। इस दौरान शहरवासियों को भी प्रभु की आरती का धर्म लाभ लेने का अवसर मिलेगा। महाआरती से पूर्व देश के ख्यात गीतकार एवं संगीतकार द्वारा भक्तिमय संध्या आयोजित की जाएगी। महाआरती को लेकर शहर की सभी धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं और लोगों में खासा उत्साह है।

500
200

स्थल निरीक्षण के दौरान

समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी के अलावा मोहनलाल भट्ट, निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, मुन्नालाल शर्मा, संजय व्यास, अनिल पोरवाल, राजेश कटारिया, राकेश नागर, मनोहर पड़ियार, रामबाबू शर्मा, महेश डोडियार, सुदीप पटेल आदि मौजूद रहे। सभी ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।