रील बनाइए – पुरस्कार पाइए : सिर्फ आज और कल का ही दिन है शेष, जल्दी कीजिए मोबाइल उठाइए और रील या शॉर्ट्स बना कर यहां भेज दीजिए

रील और शॉर्ट्स बनाने का शौक है तो यह खबर आपके लिए ही है। रतलाम जिले के रहवासियों के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की गई है। आप इसके लिए रील / शॉर्ट्स बना कर इनाम भी जीत सकते हैं।

Apr 29, 2024 - 01:58
Apr 29, 2024 - 01:59
 0
रील बनाइए – पुरस्कार पाइए : सिर्फ आज और कल का ही दिन है शेष, जल्दी कीजिए मोबाइल उठाइए और रील या शॉर्ट्स बना कर यहां भेज दीजिए
रील / शॉर्ट्स प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि आमंत्रित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता प्रचार प्रसार के लिए जिला स्तरीय रील / शॉर्ट्स मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इसका विषय रहेगा ‘प्रत्येक वोट जरूरी है’।

महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित रील / शॉर्ट्स मेकिंग प्रतियोगिता की प्रविष्टि भेजने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2024 है। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि deoratlam@gmail.com या मोबाइल नंबर 9713557700 व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं।

1 मिनट से लंबी न हो रील

सहायक संचालक महिला बाल विकास अंकिता पंड्या ने बताया कि प्रतिभागी रतलाम का मूल निवासी होना चाहिए। प्रविष्टि के साथ अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर तथा ई-मेल आईडी अवश्य लिखें। रील/शॉट की लंबाई 1 मिनट से अधिक नहीं होना चाहिएउसमें किसी राजनीतिक दल के चुनाव चिह्न का उपयोग भी नहीं होना चाहिए। प्रविष्टि मौलिक, अर्थपूर्ण तथा हिंदी भाषा में होनी चाहिए। व्हाट्सएप पर डॉक्यूमेंट फाइल में ही प्रविष्टि भेजें।

यह मिलेगा पुरस्कार

जिला कार्यक्रम अधिकारी सिन्हा के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के अलावा 10 विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार के रूप में 3000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 2000 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 1000 रुपए का रहेगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।