विधायक चेतन्य काश्यप राजपूत धर्मशाला निर्माण कार्य के लिए देंगे 10 लाख रुपए, महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल बुंदेला जयंती पर की घोषणा

महाराणा प्रताप और छत्रसाल बुंदेला जयंती पर विधायक चेतन्य काश्यप ने राजपूत समाज को धर्मशाला निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

May 23, 2023 - 00:20
 0
विधायक चेतन्य काश्यप राजपूत धर्मशाला निर्माण कार्य के लिए देंगे 10 लाख रुपए, महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल बुंदेला जयंती पर की घोषणा
राजपूत धर्मशाला के निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा करते विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल बुंदेला जंयती पर श्री राजपूत नवयुवक मण्डल न्यास एवं महिला मण्डल द्वारा आयोजित महोत्सव में विधायक चेतन्य काश्यप शामिल हुए। उन्होंने महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल बुंदेला के चित्र पर माल्यार्पण किया और समाजजन की मांग पर राजपूत धर्मशाला निर्माण कार्य के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर काश्यप एवं महापौर प्रहलाद पटेल का समाजजन द्वारा साफा पहनाकर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में काश्यप ने महाराणा प्रताप का स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान नवयुवक मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गोयल, महिला मण्डल अध्यक्ष राजेश्वरी राठौर सहित शैलेंद्र सिंह देवड़ा, मनोज सिंह चौहान, सुरेश सिंह चावड़ा, किशोर सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह सिसौदिया, नरेंद्र सिंह चौहान, निखिलेश कुमार, विजय सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह राठौड़, भारत सिंह सिसौदिया, कविता देवड़ा, मंजुला गहलोत, सीमा देवड़ा, अन्नू कुंवर हरोड़, उषा पंवार, गायत्री चौहान उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।