महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती की कथा की तैयारियां शुरू, विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई महत्वपूर्ण बैठक

29 मई से 4 जून तक रतलाम में महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती भागवत कथा सुनाएंगे। आयोजन चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा।

May 23, 2023 - 00:11
 0
महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती की कथा की तैयारियां शुरू, विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई महत्वपूर्ण बैठक
कथा आयोजन को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते विधायक चेतन्य काश्यप।

29 मई से 4 जून तक बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में होगी श्रीमद् भागवत कथा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्त्वावधान में 29 मई से 4 जून तक महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती की श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियां शुरू हो चुकी है। बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में होने वाली कथा की तैयारियों को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें तैयारियों को मूर्त रूप देने के साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, हरिहर सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, समाजसेवी गोविंद काकानी, ताराबेन सोनी, राखी व्यास, जया सोमानी, निर्मल लुनिया, एमआईसी सदस्य निशा सोमानी, पवन सोमानी, प्रद्युम्न मजावदिया आदि उपस्थित रहे। महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती की कथा प्रतिदिन सांय 4 बजे से आरंभ होगी।

प्रथम दिन निकलेगी कलश यात्रा

प्रथम दिन कथा से पूर्व अलकापुरी चौराहा से दोपहर 3.00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में शहर की धर्मप्रेमी जनता के साथ माताएं एवं बहनें शामिल होंगी। कलश यात्रा के अलकापुरी चौराहा से विधायक सभागृह पहुंचने के बाद पूजा-अर्चना के साथ कथा की शुरूआत होगी। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से श्रीमद् भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।