विधायक मकवाना और कलेक्टर सूर्यवंशी ने जानी बिरमावल के ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निराकरण का निर्देश दिया, गौमाता की पूजा-अर्चना भी की

  रतलाम ग्रामीण विधायक दिल्प मकवाना और कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बिरमावल के ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

Jun 3, 2023 - 00:15
 0
विधायक मकवाना और कलेक्टर सूर्यवंशी ने जानी बिरमावल के ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निराकरण का निर्देश दिया, गौमाता की पूजा-अर्चना भी की
बिरमावल में ग्रामीणों से चर्चा करते विधायक दिलीप मकवाना एवं पास हैं कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना और कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने शुक्रवार को बिरमावल पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निराकरण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

ग्रामीणों ने विधायक मकवाना और कलेक्टर सूर्यवंशी को बिजली, पानी और सीएम राइस स्कूल से जुड़ी समस्याएं बताईं। इस पर मकवाना ने सीएम राइस स्कूल बिरमावल में स्थानीय बच्चों को प्राथमिकता से प्रवेश देने के निर्देश प्रबंधन को दिए। उन्होंने गांव के कुछ मोहल्लों में 24 घंटे की बिजली व समय से जलप्रदाय नहीं होने की समस्या का निराकरण भी करवाया।

सीएम राइस स्कूल के बाद विधायक मकवाना व कलेक्टर सूर्यवंशी श्री कामधेनु गौशाला पहुंचे। यहां गायों की पूजा कर उन्हें गुड़-मिश्री भी खिलाई। इस दौरान सतीश मामा, रमेश गिरी गोस्वामी, गोवर्धनलाल पाटीदार, जवाहरलाल पाटीदार, कन्हैयालाल मालवीय, सरपंच प्रतिनिधि रमेश डिंडोर, भेरूलाल पाटीदार, राधेश्याम रावल, बाबूलाल पांचाल, राहुल रावल एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।