MP उप मुख्यमंत्री व क्लस्टर प्रभारी जगदीश देवड़ा 16 अप्रैल को रतलाम में, भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठकें लेंगे

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठकें लेने के लिए मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 16 अप्रैल को रतलाम आ रहे हैं।

Apr 15, 2024 - 23:25
 0
MP उप मुख्यमंत्री व क्लस्टर प्रभारी जगदीश देवड़ा 16 अप्रैल को रतलाम में, भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठकें लेंगे
जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री, मप्र।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं क्लस्टर प्रभारी जगदीश देवड़ा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 16 अप्रैल को रतलाम आ रहे हैं। वे यहां रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय सीट से जुड़ी जिले की तीनों विधानसभाओं में पार्टी की बैठकें लेंगे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री देवड़ा रतलाम जिले में सबसे पहले रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक बंजली बायपास स्थित माँ आशापुरा होटल में दोपहर 12:00 बजे होगी। इसके बाद सैलाना विधानसभा की बैठक दोपहर 02:00 बजे सैलाना स्थित ओसीन परिसर में होगी। वहां से देवड़ा रतलाम आएंगे। यहां शाम 05:00 बजे रंगोली परिसर में रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे।

150
500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।