MP की मोहन सरकार ने बदल दिए इतने IAS अफसर, कई विभागों के आयुक्त व सचिव तथा उज्जैन, बैतूल एवं ग्वालियर कलेक्टर बदले

मप्र के 18 आईएएस अफसरों की तबादली सूची जारी की गई है। इसमें जनसंपर्क आयुक्त सहित कई जिलों के कलेक्टर शामिल हैं।

Jan 1, 2024 - 00:09
Jan 1, 2024 - 00:12
 0
MP की मोहन सरकार ने बदल दिए इतने IAS अफसर, कई विभागों के आयुक्त व सचिव तथा उज्जैन, बैतूल एवं ग्वालियर कलेक्टर बदले
मप्र के 18 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश रविवार को जारी हुए।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादिव की सरकार बनने के साथ ही प्रदेश के सरकारी विभागों की सर्जरी शुरू हो गई है। सरकार ने कई विभागों के आयुक्त व सचिव के साथ ही उज्जैन बैतूल और ग्वालियर जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए हैं।

मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। तबादला आदेश प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा द्वारा जारी किया गया है। जनसंपर्क आयुक्त विवेक पोरवाल को राजस्व विभाग का प्रमुख आयुक्त बनाया गया है तो संदीप यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव। कुमार पुरुषोत्तम की जगह अब नीरज कुमार सिंह उज्जैन के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को ग्वालियर कलेक्टर नियुक्त किया है। बैंस के स्थान पर अब बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी होंगे।

गौलतलब है कि अमनबीर सिंह बैंस बैतूल में तीन वर्ष से पदस्थ थे। अतः निर्वाचन आयोग ने उन्हें हटाने के निर्देश दिए थे। उज्जैन नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह और अपर कलेक्टर प्रीति यादव का भी तबादला हो गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।