फर्म्‍स एंड सोसायटी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं की जानकारी म.प्र. जन अभियान परिषद के पोर्टल पर करना होगी दर्ज 

मप्र में फर्म्स एंड सोसायटी अधिनियम के तहत पंजीकृत संस्थाओं की मॉनीटरिंग अब मप्र जन अभियान परिषद करेगी। प्रदेश सरकार ने इसे नोडल एजेंसी बनाया है। यह सरकार और संस्थाओं के मध्य समन्वय स्थापित करने का भी काम करेगी।

Apr 8, 2022 - 11:52
 0
फर्म्‍स एंड सोसायटी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं की जानकारी म.प्र. जन अभियान परिषद के पोर्टल पर करना होगी दर्ज 

प्रदेश सरकार ने म.प्र. जन अभियान परिषद को बनाया नोडल एजेन्‍सी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रदेश स्‍तर पर स्‍वैच्छिक संगठनों के साथ समन्‍वय कर कार्य करने के लिए म. प्र. जन अभियान परिषद को नोडल एजेंसी बनाया गया है। राज्‍य स्‍तर पर नोडल संस्‍था राज्‍य शासन के समन्‍वय एवं मार्गदर्शन में कार्य करेगी। इसके लिए फर्म्स एंड सोसायटी अधिनियम के तहत पंजीकृत स्वयंसेवी संस्थाओं की जानकारी परिषद के पोर्टल पर दर्ज कराना होगी।

जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने बताया फर्म्‍स सोसायटी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत स्‍वयंसेवी संस्‍थाएं अपनी जानकारी म.प्र. जन अभियान परिषद के पोर्टल http://www.mpjapmis.org पर दर्ज करवा सकते हैं । इस संदर्भ में रतलाम जिले में कार्यरत समस्‍त स्‍वयंसेवी संस्‍थाएं (एनजीओ) किसी भी क्षेत्र में कार्यरत हों उनको पोर्टल पर जानकारी प्रदान करना आवश्‍यक है।

विजयवर्गीय ने बताया अधिक जानकारी के लिये परिषद के जिला/विकासखण्‍ड समन्‍वयकों से संपर्क किया जा सकता है। कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07412-357200 नंबर से भी जानकारी प्राप्‍त की जा सकती है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।