भावांजलि : डॉ. जयकुमार 'जलज' स्मृति में संगीतमयी स्मृति सभा एवं उनके गीतों की संगीतमयी प्रस्तुति 16 फरवरी को

साहित्यकार डॉ. जयकुमार जलज को उनकी पहली पुण्यतिथि पर 16 जुलाई को संगीतमय भावांजलि दी जाएगी। इसमें डॉ. जलज के गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Feb 4, 2025 - 21:10
 0
भावांजलि : डॉ. जयकुमार 'जलज' स्मृति में संगीतमयी स्मृति सभा एवं उनके गीतों की संगीतमयी प्रस्तुति 16 फरवरी को
डॉ. जयकुमार जलज।

एसीएम टाइम @ रतलाम । साहित्य जगत में रतलाम को ख्याति दिलवाने वाले देश के वरिष्ठ भाषाविद, साहित्यकार स्व. डॉ. जयकुमार 'जलज' की प्रथम पुण्यतिथि पर राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति के संयोजन में 16 फरवरी (रविवार) मनाई जाएगी। इस मौके पर स्मृति सभा और डॉ. जलज के गीतों की संगीतमयी प्रस्तुति दी जाएगी

यह जानकारी देते हुए संस्था के जिला संयोजक नरेन्द्रसिंह डोडिया ने बताया कि आयोजन राजेन्द्र नगर स्थित आईएमए हाल में दोपहर 3 बजे होगा। यह वनमाली सृजन केन्द्र जिला इकाई रतलाम, अनुनाद संस्था एवं डॉ. जलज के विद्यार्थियों, स्नेहीजनों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

150

आयोजन में डॉ. जलज के जीवन से जुड़े संस्मरणों को साझा किया जाएगा। जलज की कविताओं और गीतों की अनुनाद संस्था के कलाकारों द्वारा स्वरबद्ध प्रस्तुति दी जाएगी।

500
200

इन्होंने की अपील

राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह पॅंवार, वनमाली सृजन केन्द्र के अध्यक्ष आशीष दशोत्तर एवं अनुनाद संस्था के अध्यक्ष अजीत जैन ने शहर के साहित्यकारों, कलाविद एवं प्रबुद्धजन से आग्रह किया है अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर डॉ. जलज के प्रति भावांजलि अर्पित करें।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।