जिला अस्पताल की OPD में परेशान हो रहा था वृद्ध मरीज, नवागत सिविल सर्जन डॉ. सागर ने भिजवाया इमरजेंसी वार्ड, स्टाफ से बोले- संवेदनशीलता बरतें

रतलाम के नवागत सिविल सर्जन डॉ. एन. एस. सागर ने डॉक्टरों और स्टाफ को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ओपीडी में परेशान हो रहे एक बुजुर्ग को इमरजेंसी वार्ड में भिजवाया।

Jul 8, 2023 - 19:38
 0
जिला अस्पताल की OPD में परेशान हो रहा था वृद्ध मरीज, नवागत सिविल सर्जन डॉ. सागर ने भिजवाया इमरजेंसी वार्ड, स्टाफ से बोले- संवेदनशीलता बरतें
जिला अस्पताल में नवागत सिविल सर्जन डॉ. एन. एस. सागर निरीक्षण के दौरान मरीजों से कुशलक्षेम जानते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  नवागत सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर ने यहां अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पहले दिन उन्‍होंने जिला चिकित्‍सालय के मातृ एवं शिशु रोग चिकित्‍सा इकाई, बाल चिकित्‍सालय, पोषण पुनर्वास केंद्र,  नवजात शिशु गहन चिकित्‍सा ईकाई एवं वार्डों का भ्रमण कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए।

150

उन्‍होंने सभी चिकित्‍सक एवं स्‍टाफ को कर्तव्‍य स्‍थल पर निर्धारित समय पर निर्धारित गणवेश में उपस्थित रहने एवं आमजन को संवेदनशीलतापूर्वक चिकित्‍सा सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। डॉ. सागर ने ओपीडी में परेशान हो रहे वृद्व मरीज को इमरजेंसी में उपस्थित चिकित्‍सकों के माध्‍यम से उपचार सेवाएं उपलब्‍ध कराई। नवागत सिविल सर्जन ने वार्ड में भर्ती मरीजों से उनकी कुशलक्षेम् पूछी तथा चिकित्‍सा सेवाओं के बारे में संज्ञान लिया। स्‍टोर शाखा का भ्रमण कर सभी आवश्‍यक दवाइयां उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए।

500
200

कक्ष क्रमांक 3 में समस्‍त चिकित्‍सकों, मेट्रन, नर्सिंग स्‍टाफ की बैठक लेकर चिकित्‍सा सेवाओं के संबंध में विस्‍तार से निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान आरएमओ डॉ. प्रणव मोदी एवं विभिन्‍न चिकित्‍सक तथा कर्मचारी आदि उपस्थित रहें। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।