हमारा एलसीए तेजस विमान सिंगापुर एयर शो-2022 में दिखाएगा करतब, प्रदर्शन के लिए भारतीय वायु सेना की 44 सदस्यीय टुकड़ी सिंगापुर पहुंची

सिंगापुर द्वारा एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारतीय वायु सेना सहित अन्य प्रतिभागी प्रदर्शन करेंगे। इसमें भारतीय वायु सेना द्वारा पूर्णय स्वदेशी विमान तेजस का प्रदर्शन करेगी।

Feb 12, 2022 - 23:07
Feb 13, 2022 - 01:07
 0
हमारा एलसीए तेजस विमान सिंगापुर एयर शो-2022 में दिखाएगा करतब, प्रदर्शन के लिए भारतीय वायु सेना की 44 सदस्यीय टुकड़ी सिंगापुर पहुंची
भारतीय वायु सेना का हिस्सा तेजस विमान जो सिंगापुर एयर शो में भाग लेगा।

उत्कृष्ट हैंडलिंग की विशेषताओं तथा गतिशीलता को प्रदर्शित करने में सक्षम है हमारा तेजस, दुबई और मलेशिया के एयर शो में ले चुका है भाग

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । भारतीय वायु सेना की 44 सदस्‍यीय एक टुकड़ी ‘सिंगापुर एयर शो- 2022‘ में भाग लेने के लिए शनिवार को सिंगापुर के चांगी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। इसमें हमारे तेजस विमान को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

सिंगापुर में एयर शो का आयोजन 15 से 18 फरवरी तक होगा। सिंगापुर एयर शो एक द्विवार्षिक कार्यक्रम है जो वैश्विक उड्डयन उद्योग को अपने उत्‍पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच उपलब्‍ध कराता है। इसमें भारतीय वायु सेना विश्‍वभर के प्रतिभागियों के साथ स्‍वदेशी तेजस एमके-1 एसी प्रस्‍तुत करेगी। तेजस विमान अपनी उत्‍कृष्‍ट हैंडलिंग विशेषताओं तथा गतिशीलता को प्रदर्शित करते हुए नीची ऊंचाई के ऐरोबैटिक्‍स को प्रदर्शित करते हुए दर्शकों को मंत्र मुग्‍ध कर देने में समक्षम है।

एयर शो में भारतीय वायु सेना की प्रतिभागिता भारत को तेजस विमान को प्रदर्शित करने तथा आरएसएएफ (रॉयल सिंगापुर एयर फोर्स) तथा अन्‍य प्रतिभागी टुकड़ियों के साथ परस्‍पर संपर्क करने का अवसर भी प्रदान करेगी। इससे पूर्व, भारतीय वायु सेना ने स्‍वदेशी विमानों को प्रदर्शित करने तथा एरोबैटिक्‍स टीमों का निर्माण करने के लिए मलेशिया में एलआईएमए-2019 तथा दुबई एयर शो-2021 जैसे समान प्रकार के एयर शो में भाग लिया था।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।