अपहृत किशोरी के मामले में दबिश देने जा रही पुलिस का वाहन टकराने से 3 जवान सहित 5 की मौत

एक किशोरी के अपहरण के मामले में दबिश देने हरियाणा जा रही पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 3 जवानों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

Dec 3, 2021 - 18:38
Dec 4, 2021 - 08:39
 0
अपहृत किशोरी के मामले में दबिश देने जा रही पुलिस का वाहन टकराने से 3 जवान सहित 5 की मौत

एसीएन टाइम्स @ टीकमगढ़। जिले के बुढेरा थाना क्षेत्र से अपहृत किशोरी की बरामदगी के लिए हरियाणा जा रही पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा वाहन के डिवाइडर पर चढ़ने के कारण हुआ।

जानकारी के अनुसार जिले के बुडेरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी का अपहरण हो गया था। मामले में गांव के पिंटू नामक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। किशोरी के पिता ने संदेही युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को आरोपी युवक के हरियाणा में होने की सूचना मिली।

बुडेरा थाना प्रभारी ने एक टीम गठित कर किशोरी की बरामदगी के लिए हरियाणा रवाना किया। यमुना एक्सप्रेस वे पर आते ही पुलिस का वाहन डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में प्रधान आरक्षक भवानी प्रसाद, महिला आरक्षक हीरादेवी प्रजापति, आरक्षक कमलेंद्र यादव तथा वाहन चालक जगदीश यादव और ग्राम रक्षा समिति सदस्य रवि यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।