10वीं के बाद पॉलिटेक्निक बेहतर ! अब कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) से ही ले सकेंगे प्रवेश, जानिए कब होगा रजिस्ट्रेशन और कहां मिलेगा प्रवेश
आप 10वीं पास हैं और इंजीनियर बनना चाहते हैं तो फिक्र न करें, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करें और अपने सपने साकार करें। इसमें प्रवेश की प्रक्रिया जानने के लिए यह खबर पढ़ें।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कक्षा 10वीं उत्तीर्ण हो चुके हैं और अभी तक आपने आगे की पढ़ाई के लिए कोई निर्णय नहीं लिया है तो यह खबर आपके लिए ही है। आप पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कर के इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। इसमें प्रवेश के दो चरणों की तारीख निकल चुकी है, अब आप कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) के जरिए प्रवेश ले सकते हैं। आपके लिए सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेना लाभदायक हो सकता है।
10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर है। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जावरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की जारी है। वर्ष 1955 में स्थापित यह संस्थान AICTE से मान्यता प्राप्त तथा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) से संबद्ध है। कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें
सरकारी कॉलेज में प्रवेश ही है समझदारी !
बता दें कि, जिले के जावरा में स्थित गोविंदराम तोंदी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश लेना आपके लिए ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है। 1955 से संचालित इस कॉलेज की अपनी एक साख है और यहां फैकल्टी भी किसी भी अन्य संस्थान की अपेक्षा ज्यादा बेहतर है। खास बात यह है कि यहां एक साल की फीस भी महज 10 हजार रुपए है और यदि आप किसी भी आरक्षित श्रेणी में आते हैं तो यह भी नहीं लगेगी। इसके विपरीत अन्य कॉलेज में पढ़ाई करना लगभग तीन गुना महंगा हो सकता है।
गौरतलब है कि, जिले में पूर्व में एक निजी कॉलेज में पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम शुरू हुए थे लेकिन वह उसे निरंतर नहीं रख पाया था। स्थिति यह बनी कि निजी कॉलेज को इन्हें बंद करना पड़ा। ऐसे में उनके विद्यार्थियों को सरकारी कॉलेज की ही शरण लेनी पड़ी थी।
प्रवेश चाहिए ? ...तो अब ऐसे मिलेगा
प्राचार्य इंदल सिंह ने बताया कि 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को संस्था स्तर की काउंसलिंग (College Level Counselling-CLC) के माध्यम से प्रवेश का अवसर मिलेगा। शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने के इच्छुक विद्यार्थी शेड्यूल के अनुसार प्रवेश लेकर अपना भविष्य संवार सकते हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक होंगे। रजिस्ट्रेशन के पश्चात कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 6 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक (प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को) चलेगी। विद्यार्थी सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे के दौरान काउंसलिंग के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें
CLC का दूसरा चरण भी
प्राचार्य ने बताया कि यदि CLC के पहले चरण के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो दूसरा चरण भी होगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 13 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक होंगे। रजिस्ट्रेशन सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक होंगे किंतु 14 अगस्त को रजिस्ट्रेशन दोपहर 12:30 बजे तक ही होंगे।
प्रवेश के लिए क्या करें
प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थियों को पहले CLC राउंड का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद निर्धारित तिथि पर कॉलेज में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना होगी। इस दौरान सभी मूल दस्तावेज (Original), दस्तावेजों की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, निर्धारित फीस लेकर पहुंचना होगा। कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक का रहेगा।
ये भी पढ़ें
यहां मिलेगी प्रवेश संबंधी जानकारी
वेबसाइट
हेल्पलाइन नंबर
9993998277
9407115900
9993509355
7415303202
9827632297
9302482586
9425944144
DTE हेल्पलाइन नंबर
0755-6720205
0755-2660441








