दोस्ती पर कलंक ! 10वीं के छात्र को जान से मारने की धमकी देकर ऐंठे रुपए और सोने के गहने, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

रतलाम के सैलाना में 10वीं के छात्र को जान से मारने की धमकी देकर रुपये और तीन सोने की अंगूठियां सहित आभूषण ऐंठने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। तीसरे आरोपी की तलाश जारी।

दोस्ती पर कलंक ! 10वीं के छात्र को जान से मारने की धमकी देकर ऐंठे रुपए और सोने के गहने, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
10वीं के छात्र को धमका कर रुपए और आभूषण वसूलने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार।

दोस्ती के बाद शुरू हुई उगाही, धमकियों से डरे नाबालिग ने घर से सोने की 3 अंगूठियां और एक जोड़ी कान के आभूषण निकालकर आरोपियों को दिए

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के सैलाना थानान्तर्गत कक्षा 10वीं के एक छात्र को जान से मारने की धमकी देकर उससे रुपए एवं सोने के आभूषण हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग से दोस्ती कर उगाही करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है।

पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को एक नाबालिग छात्र ने सैलाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान आदित्य सिसौदिया एवं अंकलेश मोगिया से हुई थी। दोनों ने पहले उससे दोस्ती की और बाद में समय-समय पर उससे ₹500, ₹1000 सहित नकदी की मांग करने लगे।

जब छात्र ने रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे तथा उसके पिता को जान से मारने और रास्ते में गंभीर घटना करने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से भयभीत होकर नाबालिग छात्र ने अपने घर से तीन सोने की अंगूठियां एवं एक जोड़ी सोने के कान के आभूषण निकालकर आरोपियों को दे दिए।

ये भी पढ़ें

परिजन की पूछताछ में सामने आई घटना

घर में आभूषण नहीं मिलने पर परिजन ने छात्र से पूछताछ की। तब उसने पूरी घटना बताई। नाबालिग की रिपोर्ट पर सैलाना थाने में अपराध क्रमांक 228/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(5), 351(3) एवं 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

मामले की जानकारी मिलने पर एसपी अमित कुमार के निर्देशन में सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में टीम गठित कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी आदित्य सिसौदिया एवं अंकलेश मोगिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में तीसरे आरोपी का भी नाम आया

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी आदित्य एवं अंकलेश ने हर्ष उर्फ हर्षवर्धन गुर्जर, निवासी सकरावदा, के साथ मिलकर फरियादी को जान से मारने की धमकी देकर रुपए एवं सोने के आभूषण लेने की बात स्वीकार की।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि प्राप्त आभूषणों को आदित्य के खेत पर बने कमरे में छिपाकर रखा है। पुलिस द्वारा इनकी बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य तथ्यों एवं संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।

ये भी पढ़ें

गिरफ्तार आरोपी

  • आदित्य पिता राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, निवासी मोती बंगला, सैलाना।
  • अंकलेश पिता जुझारसिंह मोगिया, निवासी गीता भवन, सैलाना।

फरार आरोपी

  • हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पिता मांगलाल गुर्जर, निवासी सकरावदा, थाना सैलाना, जिला रतलाम।

ये भी पढ़ें