राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखता है और मंगल कामना करता है- पटीदार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्राथमिक वर्ग शुरू। वर्ग कार्यवाह दशरथ पाटीदार ने शिक्षार्थियों को संबोधित किया। 26 अप्रैल को होगा आरएसएस के प्राथमिक वर्ग का समापन।

Apr 19, 2022 - 13:23
 0
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखता है और मंगल कामना करता है- पटीदार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का ध्वज।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज के प्रति सदा सकारात्मक सोच रखता है। देश हित में सभी विषय पर चिंतन करना अपना कर्त्तव्य समझता है और संपूर्ण समाज की मंगल कामना करता है। जिस तरह समाज उत्थान के लिए ऋषि-मुनि हिमालय की कन्दराओं में तपस्या करते हैं उसी तरह इस वर्ग में सभी शिक्षार्थी भारत माता की उपासना करेंगे।

यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वर्ग कार्यवाह दशरथ पाटीदार ने कही। वे ग्राम लुनेरा में आयोजित 7 दिवसीय प्राथमिक वर्ग के शुभारंभ अवसर पर शिक्षार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर जिला सहकार्यवाह पवन जायसवाल भी मंचासीन रहे। वर्ग कार्यवाह पाटीदार ने बताया वर्ग के दौरान शिक्षार्थी प्रतिदिन संघ स्थान पर प्रार्थना के साथ शारीरिक शिक्षा, व्यायाम, खेल, बौद्धिक के साथ-साथ स्वयसेवकों का व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, समझदारी, साहस व समर्पण का भाव व देश भक्ति की भावना को आत्मसात करते हैं।

26 अप्रैल को होगा वर्ग का समापन

जिला प्रचार प्रमुख विवेक जायसवाल ने प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया संघ शिक्षा वर्ग में स्वयंसेवकों को राष्ट्रभक्त व राष्ट्र का श्रैष्ठ नागरिक बनने का प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्ग की दिनचर्या सुबह 4:30 बजे जागरण से लेकर रात्रि 10:00 बजे रात्रि विश्राम तक अनेक विधाओं में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राथमिक वर्ग का समापन 26 अप्रैल 2022 को होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।