रतलाम । सरदार गुरनाम सिंह डंग पंचतत्व में विलीन, पुत्रों और भाई ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति रतलाम के 16 साल तक अध्यक्ष रहे सरदार गुरनाम सिंह डंग को अंतिम विदाई दी गई। उनका मंगलवार को निधन हो गया था।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष व मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा केंद्रीय उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग (68) का मंगलवार रात को निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार दोपहर बड़बड़ रोड स्थित निवास से निकली। अंतिम संस्कार भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम पर किया गया। मुखाग्नि पुत्र अंकित डंग, गगनदीप सिंह डंग एवं भाई सतपाल सिंह डंग ने दी।
गुरनाम सिंह डंग कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली। 16 साल विकास समिति के अध्यक्ष रहे डंग के कार्यकाल में समिति ने अनेकों उपलब्धियां हासिल की व संस्था तथा शहर का नाम गौरवान्वित किया। उन्हें अंतिम विदाई देन के लिए महापौर प्रहलाद पटेल, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश व्यास, गुरुद्वारा श्री रामदास दरबार के कश्मीर सिंह, श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति उपाध्यक्ष हरजीत चावला, वीरेंद्र बाफगांवकर, सतीश पुरोहित, पारस सकलेचा, सुभाष जैन, विशाल शर्मा, गोविंद काकानी, अरुण त्रिपाठी, देवेंद्र वाधवा, भगत सिंह भदौरिया, मुकेश जैन, मणिलाल जैन, मनोहर पोरवाल विप्लव जैन, राकेश पोरवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन शामिल रहे।
ये भी पढ़ें
जमाना बड़े शौक से सुन रहा था, आप ही सो गए दास्तां कहते कहते...
"आदरणीय श्री गुरनाम सिंह जी शिक्षा जगत की एक ऐसी शख्सियत थी जिनका जीवन वर्णन शब्दों में बयां करना संभव नहीं है आप एक जीती जागती किदवंती थे उनके पास आया कोई भी व्यक्ति कभी निराशा नहीं लौटता था दूर दृष्टि सोच वाले श्री डंग का इस तरह जाना हर किसी को स्तब्ध व मायूस कर गया आदरणीय 'सर' आप बहुत याद आओगे.. बहुत याद आओगे... मेरे जीवन में आपकी कमी कभी पूरी नहीं हो पाएगी विनम्र श्रद्धांजलि आदरणीय सर जी।"
- राकेश पोरवाल, पत्रकार




