श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग का निधन, 8 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार

रतलाम की प्रतिष्ठित संस्था श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के 16 साल से अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग का निधन हो गया। वे कुछ दिन से अस्वस्थ थे।

Apr 7, 2026 - 23:37
 0
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग का निधन, 8 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार
रतलाम । गुरनाम सिंह डंग का निधन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग का मंगलवार रात को निधन हो गया। वे कुछ दिन से अस्वस्थ थे। दिवंगत डंग की अंतिम यात्रा 8 अप्रैल 2026 (बुधवार) को दोपहर 1 बजे बरबड़ रोड पर स्थित राज गार्डन के सामने स्थित उनके निवास से निकलेगी और भक्तन की बावड़ी स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

Google NewsFollow Us

शिक्षा जगत और सामाजिक कार्यों में गुरनाम सिंह डंग का नाम बहुत आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है। 68 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले डंग के निधन की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई, लोग हतप्रभ रह गए। कोई भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा था इसलिए ज्यादातार लोगों ने डंग के करीबी लोगों को कॉल कर पुष्टि की। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने और उनके व्यक्तित्व और कृतीत्व पर भावान्जलि देने का सिलसिला शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें

16 साल से थे शिक्षण समिति के अध्यक्ष

डंग 16 साल से श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष थे। उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन ने समिति द्वारा संचालित शिक्षण संस्थों ने उल्लेखनीय सफलता हालिस की। परीक्षा परिणाम के साथ ही खेलों में भी संस्थाओं को काफी पहचान मिली। डंग वे मप्र-छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंघ सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष भी थे। उनके एक भाई सतपाल सिंह, दो बेटे मनमीत सिंह और गगनदीप सिंह डंग और एक बेटी सोनल अग्निहोत्री है। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा संचालित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी व श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में 8 अप्रैल को अवकाश रहेगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।