फाग उत्सव मे झूमे भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय, महापौर पटेल और पूर्व गृह मंत्री कोठारी, एक-दूसरे को दी होली की बधाई

रतलाम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मित्र मंडल ने फाग उत्सव मनाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष उपाध्याय के साथ ही महापौर प्रहलाद पटेल सहित सभी खूब झूमे।

Mar 9, 2025 - 03:34
Mar 9, 2025 - 03:35
 0
फाग उत्सव मे झूमे भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय, महापौर पटेल और पूर्व गृह मंत्री कोठारी, एक-दूसरे को दी होली की बधाई
भाग उत्सव में झूमते भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और भाजपा नेत्रियां।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । होली पर्व के उपलक्ष्य मे भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मित्र मंडल द्वारा फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें पं. गोपाल शर्मा के सुरमधुर भजनों पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के साथ महापौर प्रहलाद पटेल और पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी सहित सभी आगन्तुक खूब झूमें। सभी ने एक-दूसरे को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

फाग उत्सव में पं. गोपाल शर्मा ने ‘‘आज बिरज मे हो होली रे रसिया‘‘ सहित कई फ़ाग और देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। उत्सव के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दी। फाग उत्सव के समापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण के साथ कई कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।