ब्राह्मण समाज की 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाली प्रतिभाओं का 6 सितंबर को होगा सम्मान, 22 अगस्त तक जमा करवा सकते हैं अंकसूची
रतलाम में ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास का 32वां प्रतिभा सम्मान समारोह 6 सितंबर को होगा। इसके लिए अंकसूची जमा कराने की आखिरी तारीख 22 अगस्त 2026 नियत है।
ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास आयोजित करेगा 32वां प्रतिभा सम्मान समारोह
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास का 32वां प्रतिभा सम्मान समारोह 6 सितंबर को आयोजित होगा। इसमें बोर्ड और विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं में 85 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
न्यास के सचिव अनुराग लोखंडे ने बताया न्यास लगातार 31 वर्षों से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर रहा है। इस वर्ष समारोह नारायणी पैलेस, 80 फीट रोड, रतलाम में होगा। इस बार बोर्ड और विश्वविद्यालय परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।
पुरस्कार के रूप में यह मिलेगा
- कक्षा 10वीं, 12वीं तथा महाविद्यालयीन स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम परीक्षाओं में 85 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1,100 रुपए दिए जाएंगे।
- 90 से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 2,100 सम्मान निधि प्रदान की जाएगी।
- 95 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 3,100 रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी।
- सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5,100 रुपए और प्रावीण्य प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
- डॉ. लीला जोशी, डॉ. गायत्री तिवारी और डॉ. अनुराग गोखले की ओर से भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।
22 अगस्त तक जमा करनी होगी अंकसूची
लोखंडे ने बताया कि योग्य विद्यार्थी अपनी अंकसूची की छायाप्रति जमा कर सकते हैं। छायाप्रति के पीछे विद्यार्थी का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखना होगा। अंकसूची 287, कस्तूरबा नगर, मेन रोड, रतलाम स्थित न्यास के कार्यालय में जमा कराना होगी। अंकसूची जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थी 9981043788 नंबर पर संपर्क कर अपना नाम भी दर्ज करा सकते हैं।





